होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मंडी से घर लौटते किसान की जेब से 91 हजार रुपये उड़ाए, बस में बैठते ही हुआ चोरी का अहसास….

सागर। बंडा थाना क्षेत्र के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। बंडा थाना क्षेत्र के कृषि उपज मंडी में बुधवार को एक वृद्ध किसान के साथ बड़ी चोरी की घटना घटित हुई। 68 वर्षीय अनंदी प्रजापति, निवासी बकपुरा, सुबह मंडी पहुंचे थे, जहां उन्होंने 35.57 क्विंटल गेहूं बेचा। व्यापारी से उन्हें 91,510 रुपये नकद मिले, जिन्हें उन्होंने सावधानी से अपने कुर्ते की जेब में रख लिया।

रुपये मिलने के बाद अनंदी मंडी गेट के सामने बने प्रतीक्षालय में बस का इंतजार करने लगे। कुछ समय बाद बस आई और वे उसमें सवार हो गए। लेकिन जैसे ही सीट पर बैठकर उन्होंने हाथ जेब में डाला, तो उनके होश उड़ गए सारे रुपये गायब थे। अचानक हुई इस घटना से घबराए किसान तुरंत अपने घर पहुंचे और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद वह बेटे के साथ दोबारा मंडी लौटे और आसपास रुपये तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

उन्होंने व्यापारी से भी जानकारी ली, मगर बात नहीं बनी। किसान ने बताया कि मंडी से बाहर निकलते समय दो संदिग्ध युवक उनका पीछा कर रहे थे, जिन्हें लेकर उन्हें चोरी की आशंका है।

किसान ने बंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस मंडी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!