होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

( सागर ) अनियंत्रित हुई बाइक 32 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर हुई मौत..

सागर/खुरई। रविवार को खुरई बायपास ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर/खुरई। रविवार को खुरई बायपास स्थित सतनाई तिगड्डा के पास हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खजराहरचंद गांव के रहने वाले रूपचंद्र अहिरवार के रूप में की गई है।

खुरई शहरी थाना पुलिस के मुताबिक, रूपचंद्र अपनी मोटरसाइकिल से बीना से गांव लौट रहे थे। रास्ते में बाइपास पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह जोर से सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के साथ ही अत्यधिक खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस दौरान मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और हादसे की गहन जांच की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।