भोपाल। देशभर की बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब ग्राहकों को चेक से भुगतान मिलने में दो से तीन दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई प्रणाली लागू होने के बाद चेक उसी दिन क्लियर हो जाएंगे। राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है। आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों का कहना है कि यह बदलाव लंबे समय से प्रतीक्षित था और इससे वित्तीय लेनदेन की दशा और दिशा बदल जाएगी।
तकनीकी सुधारों से संभव हुआ बदलाव
बैंकिंग सेक्टर के विशेषज्ञों का मानना है कि चेक क्लियरिंग की यह नई सुविधा, तकनीकी सुधार और डिजिटलाइजेशन की वजह से संभव हो सकी है। पहले चेक जमा होने के बाद राशि खातों में प्रतिबिंबित होने में 48 से 72 घंटे तक का समय लग जाता था। इस देरी का असर न केवल आम ग्राहकों पर बल्कि छोटे व्यापारियों और कारोबारी वर्ग पर भी पड़ता था। अब ग्राहक उसी दिन अपने खाते में पैसा उपलब्ध देख सकेंगे, जिससे नकदी प्रबंधन आसान होगा।व्यापारियों को मिलेगा बड़ा लाभछोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायों के लिए यह पहल किसी संजीवनी से कम नहीं है। पहले सप्लायर को भुगतान करने या ग्राहकों से पैसा मिलने में देरी से कारोबार प्रभावित होता था। लेनदेन अटक जाने से नकदी की दिक्कत खड़ी हो जाती थी। अब चेक उसी दिन क्लियर होने से व्यापारियों का कैश फ्लो बेहतर होगा और कामकाज बिना रुकावट जारी रह सकेगा।भोपाल के कारोबारी भगत सिंह जाट ने बताया कि अब उन्हें फिक्र करने की जरूरत नहीं रहेगी कि पैसा खाते में कब आएगा। “पहले जब भुगतान में देरी होती थी तो कई काम समय पर अटक जाते थे, अब भरोसा रहेगा कि उसी दिन रकम उपलब्ध हो जाएगी।” एक स्थानीय इवेंट मैनेजर ने भी राहत जताते हुए कहा कि समय पर भुगतान मिलने से हमारी योजना और सेवाओं में और पारदर्शिता आएगी।आम ग्राहकों को भी फौरन फायदान केवल व्यापारी बल्कि आम उपभोक्ताओं के लिए भी यह कदम बेहद उपयोगी साबित होगा। निजी कार्यों में लगे लोकेश मौर्य ने उदाहरण दिया कि पहले बच्चों की फीस भरने या अचानक आने वाले खर्चों के लिए चेक क्लियर होने में इंतजार चिंता का कारण बन जाता था। अब एक ही दिन में भुगतान मिलने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही, बैंकिंग अधिकारियों का मानना है कि इससे फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी की संभावनाएं भी घटेंगी, क्योंकि लेनदेन तुरंत पूरा हो जाएगा और निगरानी आसान होगी।लंबे इंतजार से आज़ादी की खुशीनई व्यवस्था से ग्राहकों को न केवल सुविधा और सुरक्षा मिलेगी बल्कि बैंकिंग सेक्टर में विश्वास भी और गहरा होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की डिजिटल बैंकिंग क्रांति की दिशा में यह कदम एक अहम पड़ाव है। भोपाल सहित राज्यभर में लोग इस बदलाव को लेकर उत्साहित हैं और इसे बैंकिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।