होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : रहली रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत, बोलेरो टक्कर के बाद पलटी

सागर : काम से घर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : काम से घर लौट रहे मजदूरों को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, बोलेरो सवार मौके से फरार, ढाना चौकी पुलिस ने जांच शुरू की

सागर। रहली रोड पर ढाना पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई। निर्माण कार्य से लौटते समय उनकी बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार लोग घायल हुए, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान दीना अहिरवार (45 वर्ष) निवासी हर्रा, किशन अहिरवार (50 वर्ष) वार्ड क्र. 5 रहली, और मथुरा (56 वर्ष) निवासी पथरिया दमोह के रूप में हुई है। तीनों मजदूर सागर के साबूलाल मार्केट क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य में लगे हुए थे और रोज की तरह काम खत्म होने पर शनिवार शाम बाइक से अपने घरों की ओर वापस लौट रहे थे।
ढाना के पास रहली रोड पर सामने से आ रही बोलेरो एमपी 15 सीए 8033 ने उनकी बाइक को सीधे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तीनों मजदूर गंभीर हालत में सड़क पर पड़े थे और बचाया नहीं जा सका।
सूचना मिलते ही ढाना पुलिस चौकी की टीम पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शवों को अस्पताल पहुंचाया। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे में बोलेरो के पलटने से वाहन सवार लोग भी घायल हुए, लेकिन इलाज के बजाय वे वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले।
पुलिस ने बोलेरो वाहन जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और घटना के कारणों के साथ-साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!