होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar : बारात की रंजिश ने भड़काया बवाल, पथरिया जाट में दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल

Sagar : सिविल लाइन थाना ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

Sagar : सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथरिया जाट में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे दो पक्षों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फरियादी कमलेश सूर्यवंशी ने बताया कि रविवार रात मोहल्ले में आई बारात के दौरान झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश आज फिर सामने आ गई। सोमवार सुबह वह दुकान पर थे, तभी उनकी लड़की नेहा ने फोन कर बताया कि नीलेश सूर्यवंशी और बाबू सूर्यवंशी घर आकर गाली-गलौज कर रहे हैं।

कमलेश सूर्यवंशी भतीजे सतीश सूर्यवंशी के साथ घर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान मुन्ना सूर्यवंशी और नत्थू सूर्यवंशी भी पहुंच गए और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की।
मारपीट में फरियादी को गर्दन और अंगूठे में चोटें आईं, जबकि सतीश के बाएं हाथ और नेहा के पेट में चोट लगी। मौके पर मौजूद सौरभ सूर्यवंशी और गीताबाई सूर्यवंशी ने बीच-बचाव किया।

फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने नीलेश, बाबू, मुन्ना और नत्थू सूर्यवंशी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!