होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सड़कों पर किसान शक्ति, देवरी में ट्रैक्टरों का समंदर, भाजपा सरकार के खिलाफ गरजी जन आक्रोश रैली

सागर।  देवरी विधानसभा में शुक्रवार ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर।  देवरी विधानसभा में शुक्रवार को किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा, खरीफ फसलों के नुकसान, राहत राशि में देरी, समर्थन मूल्य की अनियमितताओं और बिजली, खाद संकट को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान जन आक्रोश रैली में क्षेत्रभर से किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुये। रैली ने पूरे नगर को आंदोलन के माहौल में बदल दिया। रैली की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय, छीर बायपास से हुई। वहां से ट्रैक्टरों का लंबा काफिला नगर के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ कृषि मंडी प्रांगण पहुंचा। रास्ते भर किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। मंडी प्रांगण में आयोजित सभा में पूर्व मंत्री हर्ष यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने किसानों की समस्याओं पर तीखा हमला बोला। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसान विरोधी नीतियों पर चल रही है और संकटग्रस्त किसानों को राहत देने में नाकाम रही है। सभा को संबोधित करते हुये हर्ष यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना सदा। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार कहा था कि किस की आय दुगनी करेंगे पर किसान आज भी कर्ज के बोझ के तले दबा हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने किसानों के इन मुद्दे को उठाया है। मक्का का घोषित 2400 प्रति मि्ंटल एमएसपी अभी तक किसानों को नहीं मिल रहा। धान का एमएसपी बढ़ाकर 3100 प्रति मि्ंटल किया जाये। सोयाबीन का एमएसपी 6000 प्रति मि्ंटल तय किया जाये। किसानों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाये। अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगे। खाद उर्वरक समय पर उपलब्ध कराया जाये। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा तुरंत मिले। मेहनतकश किसानों का कर्ज माफ किया जाये। सभा के बाद किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि मंडी में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम मुनव्वर खान को राज्यपाल के नाम 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में देवरी विधानसभा के सैकड़ों किसान, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!