होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कार ने पिता को कुचला, आरोपियों पर कार्यवाही की मांग,एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन, बोले-13 दिन बीत गये, आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के काली तिगड्डा के पास कार ने मोपेड चालक को टक्कर मारी थी, घटना में मोपेड चालक की मौत हो गई। मामले को लेकर सोमवार को मृतक के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। दरअसल 26 नवंबर को कालीचरण चौराहे के पास मोपेड से जा रहे दुर्गा प्रसाद पिता बाबूलाल रैकवार 57 वर्ष निवासी पटेरिया फर्श गोपालगंज को कार क्र. एमपी 13 जेडवी 4899 ने टक्कर मार दी थी। टक्कर में वे कार के नीचे आ गये, तभी चालक तेज रफ्तार में कार लेकर भागा। जिससे कार के नीचे फंसे दुर्गाप्रसाद सड़क पर घिसटते गये और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने मामला सामने आते ही प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नही की गई है। मृतक के बेटे अभय रैकवार ने कहा कि कार जैसीनगर की है। कार चालकों की भी पहचान हो गई है। बावजूद इसके पुलिस उनको पकड़ नही रही और कार्यवाही भी नही कर रही है। थाने जाओ तो पुलिस कहती है कि जैसीनगर जाने में खर्चा आयेगा। उन्होंने मामले में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!