होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में महाशिवरात्रि पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, कटरबाजों पर होगी सख्त कार्रवाई

सागर में महाशिवरात्रि पर रहेगी ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में महाशिवरात्रि पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, कटरबाजों पर होगी सख्त कार्रवाई

सागर। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाली भगवान शिव की बारात व शोभायात्राओं को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस संबंध में कोतवाली थाना परिसर में थाना प्रभारी मनीष सिंघल की अध्यक्षता में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा के दौरान महिला पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के सुझाव दिए गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि यात्राओं के दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। विशेष रूप से कटरबाजों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त महिला पुलिस बल तैनात करने का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा।

पुलिस ने आमजन से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All