होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में फिर सड़क हादसा: टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, ट्रॉली पलटी; सीमेंट-रेत बिखरी 

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र के सागर–बीना मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्राम जरारा के पास निर्माण सामग्री से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली का आगे का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे उतर गया और ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में भरी रेत और सीमेंट सड़क पर बिखर गई।

जानकारी अनुसार रघुनाथ लोधी, निवासी कांचरी सागर से गांव के ही एक व्यक्ति के घर निर्माण सामग्री रेत और 10 बोरी सीमेंट लेकर आ रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही ट्रैक्टर जरारा गांव के पास पहुंचा, अचानक आगे का टायर फट गया। तेज आवाज के साथ वाहन डगमगा गया और ट्रॉली पलटकर सड़क किनारे जा गिरी।

गनीमत रही कि चालक रघुनाथ लोधी पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की चोट नहीं आई। हालांकि, ट्रॉली पलटने से आर्थिक नुकसान हुआ है।स्थानीय लोगों ने घटना के बाद ट्रैक्टर को रास्ते से हटाने में मदद की।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All