होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : एनएच-44 पर दर्दनाक हादसा: टायर बदलते वक़्त तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, चालक की मौत

सागर /मालथौन। नेशनल हाइवे के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर /मालथौन। नेशनल हाइवे के थाना बांदरी के अंतर्गत बुधवार की दरम्यानी रात्रि 12 बजे के करीब झीकनी के पास हैदराबाद से दिल्ली जा रहा ट्रक का टायर पंचर हो गया, टायर बदलते समय ड्राइवर को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें ड्राइवर सुसेन्द्रर सिंह पिता रतन सिंह हरियाणा निवासी की मौके पर मौत हो गई। मृतक के साथी ड्राइवर ने बताया कि 12-01 बजे के बीच ट्रक का टायर पंचर हो गया जिसे बदल रहे थे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिये मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। थाना प्रभारी बांदरी ने बताया कि चालक टायर बदल रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया आरोपी ट्रक को जप्त कर मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। डायवर्सन होने के कारण सिंगल रोड चल रही है एनएच 44 पर कई जगह ओवर ब्रिज का काम चल रहा है जिस कारण घटनायें हो रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All