होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

घर के बाहर खेलते समय बिगड़ा संतुलन,पानी की टंकी में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत

घर के बाहर खेलते समय ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

घर के बाहर खेलते समय बिगड़ा संतुलन,पानी की टंकी में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत

खुरई। खुरई तहसील के भीलोन गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे की पानी से भरी टंकी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीलोन गांव निवासी पुष्पेंद्र पटेल, उम्र करीब 3 वर्ष, अपने घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास ही गाय-भैंसों के लिए रखी गई पानी से भरी टंकी मौजूद थी। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह टंकी में गिर गया। कुछ समय तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।जब परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी तो वह टंकी के भीतर डूबा हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई।मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All