होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
गढ़ाकोटा। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में रहली रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार परसू पिता हल्लाई अहिरवार 38 वर्ष निवासी हरदौट बाइक पर सवार होकर गढ़ाकोटा से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी रहली रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा। घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोग और राहगीर पहुंचे, पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया है। शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। गढ़ाकोटा थाना के एएसआई संजय मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। मामला दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास और उक्त मार्ग के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।