होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

मंदिर के सामने पेशाब घर का विरोध: श्रीराम चौक बड़ा बाजार में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, निगम ने रुकवाया निर्माण

मंदिर के सामने पेशाब घर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

मंदिर के सामने पेशाब घर का विरोध: श्रीराम चौक बड़ा बाजार में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, निगम ने रुकवाया निर्माण

सागर। बड़ा बाजार स्थित श्रीराम चौक पर मंदिर के सामने पेशाब घर बनाए जाने को लेकर रविवार को हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल के सामने इस प्रकार का निर्माण धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।

स्थिति को देखते हुए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार बबलू चौरसिया मौके पर पहुंचे और संगठनों से चर्चा के बाद पेशाब घर का निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया।

अजय दुबे ने कहा कि बड़ा बाजार क्षेत्र को मिनी वृंदावन कहा जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर के सामने पेशाब घर बनने से गंदगी और दुर्गंध फैलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा प्रयास हुआ तो सभी हिंदू संगठन आंदोलन करेंगे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All