होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बण्डा पुलिस ने कार्यवाही कर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,17 चोरी की मोटर साइकिल, बुलेरो व मोबाइल जप्त

बण्डा पुलिस ने कार्यवाही कर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

बण्डा पुलिस ने कार्यवाही कर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,17 चोरी की मोटर साइकिल, बुलेरो व मोबाइल जप्त
सागर/बण्डा। थाना बण्डा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुये अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 17 चोरी की मोटर साइकिलें, एक बुलेरो जीप एवं एक मोबाइल फोन जप्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी रामबिहारी लोधी निवासी वार्ड क्र.10 बण्डा ने 15 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल क्र. एमपी 15 एनए 3677 को अज्ञात आरोपी द्वारा सेंट जोसेफ स्कूल बण्डा के बाहर से चोरी कर लिया गया। इस पर थाना बण्डा में अपराध क्र. 734/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। चोरी गये वाहनों एवं आरोपियों की तलाश हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान संदेही रवि अहिरवार निवासी जैसीनगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की वारदात स्वीकार करते हुये अपने अन्य साथियों के साथ सागर सहित अन्य जिलों में कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने रवि अहिरवार, रमेश अहिरवार, देवेन्द्र यादव एवं घनश्याम यादव के कब्जे से कुल 17 मोटरसाइकिलें, एक बुलेरो एवं एक मोबाइल फोन जप्त किये हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। यह संपूर्ण कार्यवाही अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं एसडीओपी बण्डा प्रदीप बाल्मीकि के मार्गदर्शन में की गई। कार्यवाही में थाना बण्डा, शाहगढ़, संबंधित चौकियों एवं साइबर सेल के अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!