होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में अपराधी बेलगाम, पुलिस पर उठे सवाल : समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा-SP क्रिकेट खेलने में व्यस्त

सागर में अपराधी बेलगाम, पुलिस ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में अपराधी बेलगाम, पुलिस पर उठे सवाल : समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा-SP क्रिकेट खेलने में व्यस्त

सागर। जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर अब पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खुले तौर पर सवाल उठने लगे हैं। हालात यह हैं कि बदमाश बेखौफ होकर चाकूबाजी, मारपीट और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसी को लेकर नागरिक संघर्ष मोर्चा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नागरिकों ने सोमवार दोपहर 3 बजे को आईजी पुलिस, सागर को ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था की बदहाली पर गहरी चिंता जताई।

ज्ञापन में बताया गया कि बीते दिनों कटरा और माता मढ़िया क्षेत्र में बदमाशों ने खुलेआम चाकू लहराते हुए राहगीरों, ऑटो चालकों और दुकानदारों के साथ मारपीट की, वाहनों व दुकानों में तोड़फोड़ की और दहशत का माहौल बनाया। इस दौरान नागरिक संघर्ष मोर्चा के संरक्षक एवं समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डीआईजी शशीन्द्र चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि एसपी को शहरवासियों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है, वे केवल क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहते हैं। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो मैं एसपी साहब को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल कराने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह से सिफारिश कर दूंगा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All