होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : 50 रुपये के विवाद में ई.रिक्शा चालक घायल, दुकानदार ने डंडे से किया हमला, सिर और पीठ में आई गंभीर चोट

सागर : 50 रुपये के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : 50 रुपये के विवाद में ई.रिक्शा चालक घायल, दुकानदार ने डंडे से किया हमला, सिर और पीठ में आई गंभीर चोट
सागर/खुरई। शहरी थाना क्षेत्र के नेहरू वार्ड में सोमवार को महज 50 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक दुकानदार ने ई.रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। रजाई भराई के बकाया रुपयों को लेकर हुये इस झगड़े में ई.रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल ई.रिक्शा चालक बिहारीलाल कुशवाहा 32 निवासी मैनसी ने बताया कि वह नेहरू वार्ड में सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी आफताब खान नामक युवक वहां पहुंचा और रजाई भराई के पुराने 50 रुपये मांगने लगा। बिहारीलाल ने जब पैसे बाद में देने की बात कही, तो आरोपी तैश में आ गया। आरोप है कि आफताब ने पहले बिहारीलाल का मोबाइल छीनकर फेंक दिया और फिर उसे रिक्शा से बाहर खींचकर डंडे से सिर पर वार कर दिया। इस हमले में बिहारीलाल के सिर के पिछले हिस्से में गहरा घाव हुआ है। इसके अलावा उसकी पीठ और दाहिने हाथ की कलाई में भी चोटें आई, शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुये, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही खुरई शहरी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किये। पुलिस ने आरोपी आफताब खान के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!