होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : शराब के नशे में दौड़ता रहा कंटेनर, सड़क पर मचा हड़कंप,मकरोनिया से बहेरिया तक लोग जान बचाकर भागे, कार और रोड रोलर को मारी टक्कर

सागर : शराब के नशे ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : शराब के नशे में दौड़ता रहा कंटेनर, सड़क पर मचा हड़कंप,मकरोनिया से बहेरिया तक लोग जान बचाकर भागे, कार और रोड रोलर को मारी टक्कर

सागर। शहर के उपनगर मकरोनिया से लेकर बहेरिया तिराहा तक गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पार्सल कंटेनर का चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाता नजर आया। बेकाबू कंटेनर को सड़क पर लहराते देख राहगीर और वाहन चालक जान बचाकर इधर-उधर भागते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब सुबह 10.30 बजे बहेरिया तिराहा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले एक कार को टक्कर मारी और इसके बाद सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल परीक्षण सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All