होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : भूसे के ढेर में छिपा मिला 6 फीट का अजगर, सानौधा में फिर मचा हड़कंप

सागर : भूसे के ढेर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : भूसे के ढेर में छिपा मिला 6 फीट का अजगर, सानौधा में फिर मचा हड़कंप

सागर। उत्तर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सानौधा थाना क्षेत्र में स्थित एक पेपर मिल परिसर के पास एक बार फिर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि इसी स्थान से 10 दिन पहले भी एक अजगर का रेस्क्यू किया जा चुका है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भूसे के ढेर में छिपा करीब 6 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग ने सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को मौके पर बुलाया। अकील बाबा अपने बेटे असद के साथ मौक़े पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा ने बताया कि अजगर लगभग 6 फीट लंबा था और भूसे के ढेर में छिपकर बैठा हुआ था। उन्होंने पूरी सतर्कता बरतते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ा। रेस्क्यू के बाद वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।अकील बाबा ने आशंका जताई कि पेपर मिल परिसर और आसपास का क्षेत्र अपेक्षाकृत शांत होने और भोजन की उपलब्धता के कारण अजगर जैसे सांपों के लिए अनुकूल हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग या सर्प विशेषज्ञ को सूचना दें।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!