होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में एक्शन टेसा की ट्रेनिंग मीटिंग आयोजित, 150 से अधिक कारपेंटर्स हुए शामिल

सागर में एक्शन टेसा की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में एक्शन टेसा की ट्रेनिंग मीटिंग आयोजित, 150 से अधिक कारपेंटर्स हुए शामिल

सागर। शहर के मकरोनिया स्थित एक निजी होटल में देश की अग्रणी इंजीनियर्ड वुड कंपनी एक्शन टेसा द्वारा कारपेंटर्स के लिए विशेष ट्रेनिंग मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सागर शहर व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 150 कारपेंटर्स ने सहभागिता की।

मीटिंग के दौरान कंपनी की ओर से वीडियो मैसेज के माध्यम से कारपेंटर्स को काम करने के सही तरीकों, गुणवत्ता मानकों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। एक्शन टेसा भारत में एमडीएफ, एचडीएचएमआर, बाग्लो, पार्टिकल बोर्ड और लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग जैसे इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों की अग्रणी निर्माता कंपनी है।

कार्यक्रम में सीनियर ब्रांच मैनेजर जलज अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, मार्केटिंग टीम के सदस्य एवं डिस्ट्रीब्यूटर रूपेश पटेल (प्रो. बालाजी इंटरप्राइजेज) ने उपस्थित कारपेंटर्स का स्वागत किया।

इस अवसर पर वीडियो संदेश के माध्यम से एक्शन टेसा के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने कारपेंटर्स को संबोधित करते हुए कहा कि कारपेंटर्स इंजीनियर्ड लकड़ी उद्योग की रीढ़ हैं। उन्होंने उनकी कुशलता और रचनात्मकता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

सीनियर ब्रांच मैनेजर जलज अग्रवाल ने कहा कि कंपनी देशभर में कारपेंटर्स के लिए ऐसी ट्रेनिंग मीटिंग आयोजित कर उन्हें बेहतर गुणवत्ता के साथ काम करने के लिए प्रेरित कर रही है। सागर में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य कारपेंटर्स को उत्पादों की सही जानकारी देना और उनके कार्य को और अधिक उत्कृष्ट बनाना है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।