होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : पत्नी की पढ़ाई के लिए मेहनत और कमाई लगाने वाले पंडित पति से अब तलाक चाहती है सब-इंस्पेक्टर बनी महिला

MP : पत्नी की पढ़ाई ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP : पत्नी की पढ़ाई के लिए मेहनत और कमाई लगाने वाले पंडित पति से अब तलाक चाहती है सब-इंस्पेक्टर बनी महिला
भोपाल। राजधानी भोपाल के फैमिली कोर्ट में एक ऐसा वैवाहिक विवाद सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां एक पति ने वर्षों की मेहनत और कमाई लगाकर अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया ताकि वह पुलिस विभाग में अधिकारी बन सके। लेकिन जैसे ही पत्नी सब-इंस्पेक्टर (SI) बनी, दांपत्य रिश्ते में दरार आ गई। महिला ने अब अपने पति के पहनावे और पेशे को लेकर असहमति जताते हुए तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है।
शादी से पहले का सपना, पति का साथ
मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, शादी के समय महिला का सपना था कि वह पुलिस विभाग में नौकरी करे। उसके पति ने इस इच्छा का पूरा समर्थन किया और तय किया कि वह पत्नी को वर्दी में देखेगा। पति पेशे से पंडित है और पूजा-पाठ कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने अपनी आय का बड़ा हिस्सा पत्नी की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगाया। लंबे संघर्ष के बाद महिला की मेहनत रंग लाई और वह पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हो गई।
नौकरी के बाद बदली सोच
बताया जा रहा है कि नौकरी मिलने के कुछ समय बाद ही महिला को पति का पारंपरिक पहनावा—धोती-कुर्ता और सिर पर शिखा अखरने लगा। उसका कहना है कि इस हुलिए और पंडिताई के काम के कारण उसे समाज में असहजता और शर्मिंदगी महसूस होती है। महिला ने पति से अपना पहनावा और पेशा बदलने को कहा, लेकिन पति ने अपनी पहचान छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने तलाक लेने का निर्णय कर लिया।
तलाक की अर्जी में दी गई वजह
महिला ने कोर्ट में दायर आवेदन में कहा है कि उसके पति धोती-कुर्ता पहनते हैं और शिखा रखते हैं, जो उसे पसंद नहीं है। कई बार कहने के बावजूद पति ने पंडिताई का काम नहीं छोड़ा, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है और अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकती।
काउंसलिंग के प्रयास विफल
मामला फिलहाल भोपाल के फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। जिला न्यायालय के वकील परिहार के अनुसार, पति-पत्नी के बीच समझौता कराने के लिए कई बार काउंसलिंग कराई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। महिला अपने फैसले पर कायम है, जबकि पति समझौते के पक्ष में बताया जा रहा है। अब कोर्ट इस पूरे प्रकरण पर आगे की कार्रवाई कर रहा है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!