होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में कलेक्टर के खिलाफ OBC महासभा का मोर्चा, प्रेस वार्ता में मनमानी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

सागर में कलेक्टर के खिलाफ ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में कलेक्टर के खिलाफ OBC महासभा का मोर्चा, प्रेस वार्ता में मनमानी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

सागर कलेक्टर संदीप जीआर की कथित मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ओबीसी महासभा ने सागर के एक निजी होटल में गुरुवार शाम 4:30 बजे प्रेस वार्ता की। महासभा के पदाधिकारी वैभव सिंह ने आरोप लगाया कि कलेक्टर 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बावजूद पद पर बने हुए हैं, जो गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के प्रमाण सामने आने के बाद भी शासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।

महासभा ने आरोप लगाया कि 6 फरवरी को देवरी में यूजीसी के समर्थन में हुई रैली के बाद 9 फरवरी को संगठन के पदाधिकारियों वीरेंद्र सिंह, महेंद्र पटेल, हेमराज घोषी और बलराम जाटव पर एफआईआर दर्ज की गई। संगठन का दावा है कि कलेक्टर के खिलाफ मीडिया में बयान देने के कारण यह कार्रवाई की गई। वहीं, नेशनल हाईवे बाधित करने वालों पर आवेदन देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया गया।

प्रेस वार्ता में कलेक्टर के बंगले और कार्यालय में सार्वजनिक धन से कथित अनाधिकृत निर्माण, अभिलेखागार भवन को बिना शासकीय टेंडर के नियमविरुद्ध इंडियन कॉफी हाउस को दिए जाने तथा स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े दस्तावेज अपने पास रखने जैसे आरोप भी लगाए गए। महासभा ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ओबीसी महासभा ने कहा कि इस तरह की कार्यवाही से प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका बढ़ रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!