होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : दुष्कर्म के आरोप में फरार युवक ने की आत्महत्या, मोतीनगर थाने के बाहर शव रखकर परिजनों का चक्काजाम

सागर : दुष्कर्म के आरोप ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : दुष्कर्म के आरोप में फरार युवक ने की आत्महत्या, मोतीनगर थाने के बाहर शव रखकर परिजनों का चक्काजाम

सागर : मोती नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े एक मामले ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया। 12 जनवरी को एक विधवा महिला द्वारा अपने बेटे के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद फरार चल रहे आरोपी युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक का शव बांदरी थाना क्षेत्र में पेड़ से फंदे पर लटका मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। गुरुवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर मोती नगर चौराहे पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

परिजनों का आरोप है कि मृतक हीरालाल को महिला ने झूठे मामले में फंसाया था, जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त किया।

मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी साक्ष्य और तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!