सागर-बीना मार्ग पर मकान में घुसा 22 चक्का ट्रक, चालक व क्लीनर घायल,मकान की दीवार और टीनशेड क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
सागर। सागर-बीना मार्ग पर नरयावली के पास रविवार सुबह एक बड़ा सडक¸ हादसा हो गया। सागर की ओर से आ रहा 22 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने आकाश साहू के मकान में जा घुसा। हादसे में मकान की दीवार, आंगन में लगा टीनशेड और वहां रखी अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक में सवार चालक और क्लीनर घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है। उस समय आकाश साहू के परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। अचानक तेज आवाज हुई जिससे परिवार के लोगों की नींद खुल गई। बाहर आकर देखा तो एक भारी भरकम 22 चक्का ट्रक उनके मकान में घुसा हुआ था। हादसे का दृश्य देखकर परिवार के लोग घबरा गये। ट्रक की टक्कर से मकान की दीवार और आंगन में लगा टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया, वही वहां रखी अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचा है। आकाश साहू अपने घर के बाहर ही पंचर सुधारने की दुकान संचालित करते हैं। हादसे के कारण उनके मकान के साथ दुकान से जुड़ी सामग्री को भी नुकसान पहुंचा, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हुई है। सुबह के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। ऐसे में यदि ट्रक मकान के अंदर और आगे तक घुस जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सागर-बीना मार्ग पर मकान में घुसा 22 चक्का ट्रक, चालक व क्लीनर घायल,मकान की दीवार और टीनशेड क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
सागर-बीना मार्ग पर मकान में ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







