होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बीएमसी में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला

सागर : बीएमसी में ड्यूटी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : बीएमसी में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार तड़के ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रात करीब 3:30 बजे बीएमसी बिल्डिंग के मेन गेट पर हुई। हमले में सुरक्षा गार्ड सुपरवाईजर अमोल यादव (40), निवासी ग्राम रूसल्ला, थाना बहेरिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल बीएमसी के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमोल यादव बीएमसी में सिक्योरिटी गार्ड चेक सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ हैं। उनकी ड्यूटी 18 जनवरी दोपहर 2 बजे से 19 जनवरी सुबह 6 बजे तक थी। इसी दौरान ओटी में तैनात गार्ड नीरज दुबे एक युवक को लेकर आए और बताया कि वह वार्ड नंबर 8 में भर्ती मरीज से मिलने आया है और शोर-शराबा कर रहा है। शांति बनाए रखने के लिए अमोल यादव ने युवक को समझाया, लेकिन वह खुद को गोलू रैकवार बताते हुए अभद्रता करने लगा।

गार्ड द्वारा समझाइश के बाद युवक वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने साथी तन्नू रैकवार के साथ वापस लौटा। दोनों ने अमोल यादव और गार्ड नीरज दुबे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गोलू रैकवार ने अमोल यादव को पकड़ लिया, जबकि तन्नू रैकवार ने जेब से चाकू निकालकर उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

चाकू के हमले में अमोल यादव के बाएं पैर की जांघ आगे-पीछे, घुटने, दाहिने पैर की जांघ, सीने और कंधे के पीछे गंभीर चोटें आईं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। शोर सुनकर मौके पर गार्ड नरेंद्र पटेल और पार्किंग कर्मचारी मनीष यादव पहुंचे, जिन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति संभाली।

हमले के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल गार्ड को सहकर्मियों द्वारा तत्काल बीएमसी के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।घटना की सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों गोलू रैकवार और तन्नू रैकवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!