होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मंदिर की पवित्र दान पेटी में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

सागर : मंदिर की पवित्र ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : मंदिर की पवित्र दान पेटी में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
सागर। 16 जनवरी को फरियादी भगवत प्रसाद अवस्थी पिता स्व. दशरथ प्रसाद अवस्थी 52 वर्ष निवासी अतिथि हाउस कॉलोनी धर्मश्री, अम्बेडकर वार्ड द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे 15 जनवरी की रात्रि लगभग 9 बजे मंदिर में पूजा कर ताला बंद कर घर चले गये थे। 16 जनवरी को प्रातः लगभग 7 बजे मंदिर खोलने पर पाया गया कि मंदिर का ताला एवं दान पेटी का ताला टूटा हुआ था तथा दान पेटी में रखी लगभग 8 से 10 हजार रुपये की नगद राशि चोरी हो चुकी थी। घटना की रिपोर्ट पर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया एवं सघन पतासाजी करते हुये संदिग्ध आरोपी को चिन्हित किया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी रूपेश पिता नंदराम कोरी 24 वर्ष, निवासी अम्बेडकर वार्ड को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने मंदिर की दान पेटी से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई 5040 रुपये नगद राशि बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न अपराध पंजीबद्ध हैं। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर, भारती मिश्रा, शोएब बेग, धर्मेन्द्र, प्रकाश चौधरी, सुरेश की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!