सागर : एनएच-44 पर रिछोड़ा के पास भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत
सागर। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर रिछोड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और कैंट थाने की डायल-112 मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की।
मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर यूपी- 94 एएल 2215 बताया गया है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन मिला है, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।
दोनों शवों को जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। बता दें ब्रिज के निर्माण के चलते एक तरफ से ही आवगमन हो रहा था








