सागर : शराब के पैसे न देने पर नेक्सा शोरूम कर्मचारी पर चाकू से हमला मामले में पुलिस ने 5 को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे श्री रुद्राक्ष धाम चौराहा पर नेक्सा शोरूम में कार्यरत कर्मचारी करण रजक से अज्ञात बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर करण रजक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घटना के बाद बहेरिया पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर ली। गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है किया, एक नाबालिग शामिल है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें न्यायालय में पेश किया।उल्लेखनीय है आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को रजक समाज के लोगों ने नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी।








