होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : एमआईजी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, बदमाश ताला तोड़कर अंदर घुसे,परिवार के लोग वापस लौटे तो चाकू दिखाकर भागे

सागर : एमआईजी कॉलोनी में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp
सागर : एमआईजी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, बदमाश ताला तोड़कर अंदर घुसे,परिवार के लोग वापस लौटे तो चाकू दिखाकर भागे
सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एमआईजी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने सूने मकान में सेंध लगाई। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी का लॉक तोड़कर सोने चांदी के गहने और नकद रुपये निकाल लिये, इसी बीच मकान मालिक का बेटा पहुंच गया। वे घर के अंदर जाने लगे तो बदमाश नजर आये। उन्होंने पीछा किया तो चाकू दिखाकर आरोपी फरार हो गये। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। एफएसएल टीम वारदात स्थल पर साक्ष्य जुटा रही है। मकान मालिक कल्पना रावत ने बताया कि वे एमआईजी कॉलोनी के मकान नंबर 8 में रहती हैं। शुक्रवार को बेटे का इलाज कराने के लिये अस्पताल गई थी। इलाज कराने के बाद वापस घर लौटकर पहुंची तो घर के दरवाजे पर एक युवक खड़ा था। मैन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो अंदर के दरवाजे को ताला टूटा था। अंदर देखा तो दो युवक भागे, इसी दौरान बेटे अजय रावत ने बदमाशों का पीछा किया। तभी आरोपियों ने चाकू दिखाकर बेटे को डराया और भाग गये। एक बदमाश बाइक से और दो पैदल भागे है। वारदात की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अजय रावत ने बताया कि घर में रखे करीब ढाई से तीन लाख रुपये और सोने चांदी के गहने चोर लेकर भागे है, वारदात करने वाले तीन आरोपी थे, उनके हाथ में हथियार थे। चाकू के अलावा कट्टा भी लिये थे। मैंने पीछा किया तो उन्होंने चाकू दिखाया। मैं डर के कारण पीछे हट गया और वे भाग गये।
Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!