सागर तालाब में नहाते समय युवक डूबा, मौके पर मौत,सॉल्यूशन नशे का आदी था मृतक, पुलिस जांच में जुटी
सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चकराघाट पर रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक नहाते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय नाव चालकों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से युवक का शव बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, घाट किनारे युवक के पास से सॉल्यूशन भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक सॉल्यूशन नशे का आदी था और वह रोजाना चकरा घाट पर बैठा रहता था।
मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ वटोला सोनी, पिता सुरेश सोनी, निवासी मछरयाई विवेकानंद वार्ड के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।








