होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के ईशुरवारा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया दिव्यांग युवक, मौके पर मौत

सागर के ईशुरवारा स्टेशन के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर के ईशुरवारा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया दिव्यांग युवक, मौके पर मौत

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना-कटनी रेलवे ट्रैक पर गुरुवार दोपहर एक दिव्यांग युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना ईशुरवारा रेलवे स्टेशन के बेलई घाट के पास दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है,जब भोपाल-बिलासपुर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर नरयावली थाना पुलिस व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान माधव पिता रामचरण पटेल (उम्र 39 वर्ष), निवासी ईशुरवारा के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक माधव एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग था तथा चलने-फिरने में असमर्थ था।
फिलहाल नरयावली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!