होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में बेटे ने मां की हत्या की, वारदात के बाद फरार,घर लौटे पिता को जमीन पर पड़ी मिली पत्नी

सागर में बेटे ने मां ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में बेटे ने मां की हत्या की, वारदात के बाद फरार,घर लौटे पिता को जमीन पर पड़ी मिली पत्नी

सागर/बीना। सुभाष वार्ड स्थित ग्वाल टोली में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी ही मां की जान ले ली और वारदात के बाद फरार हो गया। घटना की जानकारी महिला के पति ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतका की पहचान गौराबाई रैकवार (55) के रूप में हुई है। उनके पति प्रेम नारायण रैकवार (57) ने पुलिस को बताया कि वे होटल में बर्तन धोने का काम करते हैं। शनिवार रात जब वे काम से घर लौटे, तो दरवाजा उनके बेटे ने खोला और बिना कुछ बताए तुरंत बाहर निकलकर भाग गया। इस पर उन्हें शक हुआ और वे घर के अंदर पहुंचे, जहां उनकी पत्नी जमीन पर बेसुध हालत में पड़ी थी।

प्रेम नारायण ने बताया कि वे तत्काल पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा अक्सर मां के साथ विवाद करता था और मारपीट की घटनाएं भी होती रहती थीं।

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से छोटे पत्थर बरामद हुए हैं। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पत्थरों से हमला कर हत्या की गई। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

बीना थाने के उपनिरीक्षक निशांत भगत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बेटे द्वारा मां की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, घटना के सही कारण और तरीके का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने पति की शिकायत पर मर्ग कायम कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!