सागर : अवैध पशु परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही,ट्रक से 35 भैंसों को कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 35 भैंसों को सुरक्षित मुक्त कराया तथा दो आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की है। थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत खुरई रोड, हरियाली बाजार के पास पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में अवैध रूप से पशुओं का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुये पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रक क्र.यूपी 79 एटी 8355 की तलाशी लेने पर ट्रक में 35 भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी हुई पाई गई, जिनके साथ कू्ररता की जा रही थी। ट्रक में मौजूद दो व्यक्तियों से नाम पता पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम इरफान कुरैशी पिता मोहम्मद कुरैशी 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13 राहतगढ़, रुस्तम पिता हलीम कुरैशी 33 वर्ष निवासी राहतगढ़ बताये। आरोपियों से पशुओं एवं वाहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गये, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया मामला पशुओं के प्रति कू्ररता का पाये जाने पर आरोपियों के विरुद्ध पशु कू्ररता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा पशु परिवहन संबंधी नियमों के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई, सभी 35 भैंसों को सुरक्षित रूप से गौशाला में सुपुर्द किया है। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, राकेश भट्ट, पुष्पेंद्र शर्मा, बद्री सिंह ठाकुर, सोमवीर एवं दीपक यादव की भूमिका रही।
अवैध पशु परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही ट्रक से 35 भैंसों को कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
सागर : अवैध पशु परिवहन ...
[post_dates]

संपादक







