एक रात में एक साथ दो घरों के टूटे ताले, लाखों के जेवर-नकदी ले गये चोर
शाहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव अमरमऊ में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात को चोरों ने एक साथ दो मकानों में कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिये। वारदात के वक्त घर के सभी सदस्य सोये हुये थे, सुबह जागने पर उन्हें घटना का पता चला। दोनों पीड़ित परिवार के लोगों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अमरमऊ गांव के वार्ड 17 निवासी नत्थू राय का परिवार रात को घर के अंदर सोया हुआ था। आधी रात के बाद चोर किसी तरह घर के अंदर दाखिल हो गये। जिस कमरे में नकदी, जेवर व अन्य कीमती सामान रखा था, उस पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और वहां से नकदी, जेवर और अन्य सभी सामान ले गये। सुबह उठे तो कमरे में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गये। उन्होंने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य भी जाग गये। इन लोगों ने देखा कि कमरे में रखी अलमारी, बक्से और सूटकेस के ताले टूटे हुये थे और गहने और नगदी जिसकी कीमत करीब पांच लाख रूपये का सामान गायब था। वहीं पेटी में रखें कपड़े आदि का सामान दो सौ मीटर दूर मैदान में पड़ा हुआ मिला। उसी समय सौ कदम की दूरी पर स्थित विनोद रजक के मकान में भी चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख करीब की चोरी को अंजाम दिया। सूचना पर शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और घटना के संबंध में छानबीन की। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। जनपद मुख्यालय की पंचायत अमरमऊ के वार्ड 17 बीती रात घरों में चोरी की हुई वारदात को लेकर सागर से पहुंची डॉग स्मयड टीम और एफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट लिये। बताया जा रहा है कि चोरी में लिप्त चोर बाहर कुल्हाड़ी और तलवार भी रखें हुये थे, इतना ही नहीं चोर वही घर के अंदर खुले में शौच क्रिया भी करते रहें। घर के अंदर रखी शराब की दो बोतल तक ले गये। पीड़ित परिजनों का कहना है कि अगर रात में अगर कोई उठकर विरोध करता तो शायद चोर कुछ भी कर सकते, हालांकि हम सभी को चोरी का आभास नहीं हो पाया इतना ही नहीं जिन कमरों में हम परिवार जन सो रहे थे चोरों ने दरवाजे की बाहर से कुंडी भी लगा दी थी। फिलहाल पुलिस चोरी की जांच कर रही है।
एक रात में एक साथ दो घरों के टूटे ताले, लाखों के जेवर-नकदी ले गये चोर
एक रात में एक साथ ...
[post_dates]

संपादक







