पुलिस ने खेत में जुआ खेलते हुये 6 लोगों को गिरफ्तार कर 12 बाइक, 5 मोबाइल और नकदी की बरामद
बीना। पुलिस ने शुक्रवार रात गोदना गांव के खेत में जुआ खेलते हुये 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान 6 अन्य जुआरी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से 12 बाइके और पांच मोबाइल फोन जब्त किये। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोदना गांव के एक खेत में 10 से 12 लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। पुलिस को आता देख जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर 6 आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान राम सिंह 40 निवासी गांधी वार्ड बीना, गौरव श्रीवास्तव 45 निवासी शिव वार्ड बीना, रोशन यादव 40 निवासी सुभाष वार्ड बीना, वीरेंद्र यादव 37 निवासी भगत सिंह वार्ड बीना, कृष्णकुमार यादव 35 निवासी आचवल वार्ड बीना और कपिल राय 29 निवासी शिवाजी वार्ड बीना के रूप में हुई है। इनके पास से कुल 22860 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन जब्त किये गये। पुलिस ने मौके से 12 मोटर साइकिलें जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई गई है, दो बाइके बिना नंबर की थी। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने फरार हुये जुआरियों के नाम शाहरुख खान, फारूख खान दोनों निवासी नई बस्ती बीना, बंटी यादव नानक वार्ड बीना, कुलदीप कुशवाहा, अजय अहिरवार शिवाजी वार्ड बीना और फिरोज खान नई दिल्ली बीना बताये हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव, एसआई लखन राज, एसआई धनेंद्र यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
पुलिस ने खेत में जुआ खेलते हुये 6 लोगों को गिरफ्तार कर 12 बाइक, 5 मोबाइल और नकदी की बरामद
पुलिस ने खेत में जुआ ...
[post_dates]

संपादक







