होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

लापरवाही : गौरझामर में पंचायत की लापरवाही से गाय की मौत, असुरक्षित गड्ढों में गिरकर हुआ हादसा

लापरवाहीः गौरझामर में पंचायत की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

लापरवाहीः गौरझामर में पंचायत की लापरवाही से गाय की मौत, असुरक्षित गड्ढों में गिरकर हुआ हादसा
सागर। देवरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गौरझामर में पंचायत प्रशासन की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत गौरझामर के शाला मोहल्ला टोला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये खोदे गये गहरे और असुरक्षित कॉलम गड्ढों को लंबे समय से खुला छोड़ दिया गया था, जिससे गांव में हादसे की आशंका बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक गाय असुरक्षित गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये। पंचायत ने गड्ढों को सुरक्षित करने के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं घटना के बाद प्रशासनिक अमले द्वारा मौके का निरीक्षण किये जाने की बात सामने आ रही है। ग्रामवासियों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिये निर्माण स्थलों को सुरक्षित किया जाये तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।
इनका कहना है- गड्ढे में गाय गिरने से गाय की मौत हो गई तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।
-गोविंद तिवारी
सचिव ग्राम पंचायत गौरझामर

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All