टूटे पुल ने निगली तीन जिंदगियां: बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत
तेन्दूखेड़ा। शुक्रवार की देर-रात 10 बजे तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागर जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित व्यारमा नदी के टूटे पड़े पुल के नीचे गिरने से तीन बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान अजय घोषी उम्र 21 वर्ष अमित कुर्मी 21 पवन कर्मी 22 वर्ष के रूप में हूई है तीनों मृतक छिरारी थाना रहली जिला सागर के निवासी हैं जो तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में किसी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहे थे लेकिन तेज रफ्तार बाइक बारिश में बहे पुल के नीचे जा गिरी और तीनों युवक की मौके पर मौत हो गई थाना प्रभारी रावेन्द्र बागरी ने बताया कि तीन युवकों की मौत हुई है तीनों की पहचान की जा रही है शवों को उठवाकर स्वास्थ्य केंद्र में रखवाएं गए जिनका आज सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा और जानकारी ली जा रही है आपको बता दें तेज बारिश के कारण व्यारमा नदी का पुल बह गया था जिसके कारण दोनों और से आगमन बंद है और अन्य वाहन और राहगीर झापन इमलिया होते हुए झलौन तेंदूखेड़ा जबलपुर पहुंचते हैं लेकिन यह हादसा बिना सूचना और संकेत बोर्ड नहीं होने के कारण बाइक की तेज आवाज पर कंट्रोल नहीं करने के कारण सीधे बाइक सवार पुल के नीचे जा गिरे और तीनों की मौत हो गई पुलिस मामले की जांच कर रही खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान की जा रही है।
रिपोर्ट – विशाल रजक








