होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर। रहली-जबलपुर मार्ग पर देर रात एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसा, छिरारी ग्राम के तीन नव युवकों की मौत

सागर। रहली-जबलपुर मार्ग पर देर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। रहली-जबलपुर मार्ग पर देर रात एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसा, छिरारी ग्राम के तीन नव युवकों की मौत
सागर/रहली। जबलपुर रहली स्टेट हाइवे पर व्यारमा नदी के टूटे पड़े पुल के बाजू से स्टापडेम से निकलने के दौरान बाइक गिरने के कारण तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देर रात को हुआ, जब तीनों युवक रहली के ग्राम छिरारी से बारात में शामिल होने के लिये तेंदूखेड़ा के तारादेही सामनापुर क्षेत्र की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान अजय घोषी 21 वर्ष, अमित कुर्मी 21 वर्ष और पवन कुर्मी 22 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों युवक रहली के छिरारी गांव थाना रहली के निवासी थे, दरअसल बरसात में तेज बारिश के कारण व्यारमा नदी का पुल पहले ही बह गया था और मार्ग दोनों ओर से बंद है। इसके बावजूद पुल के पास कोई सूचना बोर्ड, संकेतक या बैरिकेडिंग नहीं की गई हैं, अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण वाहन सवारों को पुल टूटने की जानकारी नहीं मिलती जिसका खामियाजा इन तीनों नौजवानों को भुगतना पड़ा वे पुल के बाजू से नीचे जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची जब तक तीन युवकों की मौत हो चुकी थी, वही घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल टूटने के बाद से ही प्रशासन द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। यदि समय रहते संकेत बोर्ड, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम किये जाते तो यह हादसा टल सकता था, घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने दमोह एसपी से फोन पर बात की और मृतको के शव को व्यवस्थित अस्पताल में सुरक्षित करवाया सुबह शवों का पोस्ट मार्टम हुआ और शव परिजनों के सुपुर्द किये गये, ग्राम में मातम का माहौल रहा शवों के अंतिम संस्कार में भाजपा नेता अभिषेक भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि वा ग्रामवासी शामिल हुये।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!