होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बारात में गोली चलने से किशोर की मौत का मामला : धानक समाज का प्रदर्शन, रविवार को जिलेभर में बैंड बंद का ऐलान

बारात में गोली चलने से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

बारात में गोली चलने से किशोर की मौत का मामला : धानक समाज का प्रदर्शन, रविवार को जिलेभर में बैंड बंद का ऐलान

सागर। शादी समारोह के दौरान गोली लगने से बैंड वादक विवेक बंसल की मौत के मामले में अखिल भारतीय धानक समाज संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार दोपहर 3 बजे समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने रविवार को पूरे सागर जिले में बैंड बंद रखने की घोषणा की है।

समाज की ओर से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि 12 फरवरी को मयंक सोनी के परिवार में शादी समारोह था। श्रीराम धमाल वालों की 16 सदस्यीय टीम बैंड बजाने पहुंची थी। बारात के दौरान गोलाकुआं के पास कुछ लोग पिस्टल लहराते हुए पहुंचे। गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ और गोली चला दी गई, जिसमें विवेक बंसल की मौत हो गई।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि विवेक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। विरोध स्वरूप रविवार को जिले में कोई भी बैंड पार्टी शादी या अन्य कार्यक्रम में बैंड नहीं बजाएगी। शाम को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने समाज को आश्वासन दिया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपी को राउंड अप किया है पूछताछ जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!