होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में नकाबपोशों का आतंक: चौपाटी पर देर रात तोड़फोड़, CCTV में कैद वारदात

सागर में नकाबपोशों का आतंक: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में नकाबपोशों का आतंक: चौपाटी पर देर रात तोड़फोड़, CCTV में कैद वारदात

सागर। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए शनिवार रात सिविल लाइन चौराहे के पास स्थित चौपाटी पर 8-10 नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मुंह पर कपड़ा बांधकर आए इन युवकों ने बिना किसी विवाद के दुकानों के काउंटर तोड़ दिए और पार्किंग में खड़े वाहनों को गिराकर नुकसान पहुंचाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, रात के समय चौपाटी पर दुकानें खुली थीं, तभी अचानक कुछ वाहन 8-10 बदमाश वहां पहुंचे,बदमाश उतरकर उत्पात मचाने लगे। उन्होंने फुटपाथ पर खड़ी बाइकों को लात मारकर गिराया और दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना से घबराए लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं, जिनमें पूरी वारदात कैद हुई है।

थाना प्रभारी आनंद सिंह के अनुसार, फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!