लाखों खर्च, दो महीने में ढेर ! श्मशान घाट का टीन शेड हुआ धराशायी, ग्रामीणों ने उठाए भ्रष्टाचार पर सवाल
तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत में लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया था टीन-शेड इस साल भी बारिश लोगों को अंतिम संस्कार करने होना पड़ेगा परेशान सरपंच सचिव नहीं दे रहे ध्यान
रिपोर्ट – विशाल रजक
तेंदूखेड़ा। सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है एवं उन योजनाओं के माध्यम से लाखों रुपए स्वीकृत कर रही है जिससे ग्राम पंचायतों का विकास हो सके लेकिन उन्हीं पंचायतों के कर्ता धर्ताओं द्वारा शासकीय राशि में गफलत करने की मंशा से विकास के नाम पर घटिया निर्माण करा दिया जाता हैं। जिसका खामियाजा ग्राम पंचायत के लोगों को भुगतना पड़ता है तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत की कई पंचायते ऐसी है, जिनके अंतर्गत आने वाले गांवों में आज तक श्मशानघाट न होने के कारण बारिश में और गर्मियों में अंतिम संस्कार करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि और मुख्यालय में बैठे अधिकारी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत बिलतरा से सामने आया है जहां पर श्मशान घाट पर बना टीन-शेड चंद दिनों में धाराशाई हो गया।

लाखों की लागत से बना टीन-शेड हुआ धाराशाई
दरअसल ग्राम पंचायत बिलतरा के आश्रित ग्राम वर्दघटी में बीते 5 माह पहले ही लाखों रुपए की लागत से श्मशान घाट में बनाए गए टीन शेड घटिया सामग्री के चलते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है
लाखों रुपए खर्च करके शांतिधाम में बनाए गए टीन-शेड घटिया निर्माण होने के चलते उसमें लगा टीनशेड और गार्डर खंबे हवा में टूटकर जमीदोंज हो गए और क्षतिग्रस्त हालत में आज भी पड़े हुए हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत बिलतरा में लाखों रुपए खर्च कर दो माह पहले ही शांति धाम में टीन शेड का निर्माण कार्य कराया था लेकिन कुछ दिनों में ही टीनशेड हवा में उड़कर धाराशाई हो गया घटिया निर्माण के चलते टीन शेड टूटकर बिखर गया है और आज भी चबूतरे पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा हुआ है। जिसका ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है जहां लोगों को अंतिम संस्कार में परेशान होना पड़ा रहा है।

निर्माण कार्य के दौरान नहीं सुनते जिम्मेदार
वर्दघटी ग्राम के लोगों ने बताया कि जब ये टीन-शेड लगाया जा रह था तभी कहा था कि ये कमजोर है। जिसकी शिकायत कर अच्छी गाटर लगाने की मांग की गई थी लेकिन पंचायत ने अनसुना कर दिया। स्थिति ये हुई है कि टीनशेड एक महीने में ही जर्जर हो गया। उसके ऊपर लगी टीन की चादरें हवा में टूट कर उड़ गई लोहे के गाटर कमजोर होने के कारण पूरा टीन-शेड धाराशाई हो गया जिससे इस बार भी गांव में बारिश के समय अंतिम संस्कार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा कुछ दिन बाद मानसून आने वाला है। पिछली बरसात जैसी स्थिति फिर बनेगी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि समय रहते मुक्ति धाम की मरम्मत कराई जाए ताकि अंतिम संस्कार में परेशानी न हों

सफाई के बाद होता है अंतिम संस्कार
ग्रामीणों ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ती है जब भी किसी परिवार में किसी सदस्य की मौत हो जाती है तब उसके परिवार के लोग शांतिधाम जाते हैं। वहां पर खुद साफ सफाई करते हैं उसके बाद ही शांतिधाम के बाजू में ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाता है जिसका कारण यह है कि ग्राम पंचायत बिलतरा ने आज तक कोई साफ सफाई कार्य नहीं कराया है जिसके चलते शांतिधाम के चारों और गंदगी का माहौल बना हुआ है जब इस संबंध में जनपद सीईओ मनीष बागरी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन कवरेज क्षेत्र आता रहा जिसके कारण बात नहीं हो सकी








