होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का आयोजन, सदर ब्लॉक कांग्रेस ने सत्य-अहिंसा और सादगी के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

सागर में गांधी-शास्त्री जयंती पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का आयोजन, सदर ब्लॉक कांग्रेस ने सत्य-अहिंसा और सादगी के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

शास्त्री चौक पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी बोले—दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

सागर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट की ओर से सदर बाजार स्थित शास्त्री चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गांधीजी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्रीजी की सादगी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान-जय किसान’ का संदेश देकर देश के सामने एक नई सोच रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दोनों महापुरुषों के विचारों को समझने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट अध्यक्ष पं. रवि उमाहिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और ईमानदारी के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू राठौर, गुरमीत सिंह इल्ले, सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, जिला कांग्रेस सचिव पुरुषोत्तम शिल्पी, पूर्व सरपंच शरद राजा सेन, युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा, कांग्रेस अजा. विभाग अध्यक्ष अरविन्द पंथी और युवा कांग्रेस सदर ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में कुंदन जाट, एडवोकेट शिवराज लड़िया, धर्मेन्द्र तोमर, कोमल सिंह लोधी, एमआई खान, हीरालाल चौधरी, राजेश श्रीवास, देव कुमार यादव, पवन यादव, दुर्गेश अहिरवार, गुलाब अहिरवार, पवन जाटव, शान पठान, खुशाल यादव, मजहर हाशमी, अनिकेत अहिरवार, गंगाराम कैमिया, तुलसीराम मिश्रा, पंचम लाल, विक्की राय, तिलक राठौर, अभिषेक गुप्ता, दानिश मकरानी, सत्यभान सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All