होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

तेंदूखेड़ा।  थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन -जबलपुर मार्ग पर ग्राम नरगुँवा के समीप स्थित चौधरी वेयर हाउस के सामने सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 6 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसआई गजराज सिंह ठाक एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच के दौरान शव की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम सांगा निवासी अजमेर उर्फ खिल्लू पिता सीताराम आदिवासी लगभग 35 वर्ष के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार मृतक रविवार दोपहर घर से निकला था और रातभर घर नहीं लौटा। मृतक की मां आनंद रानी ने बताया कि उनका बेटा एक अन्य युवक को छोड़ने पाटन की ओर गया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। रातभर रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह पुलिस द्वारा शव मिलने की सूचना दी गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे घटना को लेकर विभिन्न आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव के पास बड़े वाहन के टायरों के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटनास्थल के सामने स्थित वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच का महत्वपूर्ण आधार बन सकती है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही हो सकेगा। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!