होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

तेंदूखेड़ा में प्रदान संस्था द्वारा प्रशिक्षित मेटों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

तेंदूखेड़ा में प्रदान संस्था द्वारा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

तेंदूखेड़ा में प्रदान संस्था द्वारा प्रशिक्षित मेटों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

 तेंदूखेड़ा।  जनपद पंचायत के सभागार में जनपद पंचायत के सहयोग एवं प्रदान संस्था के माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत मेटों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मेटों को रोजगार गारंटी योजना की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करने के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण के दौरान मेटों को बताया गया कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में जाकर महिलाओं को रोजगार गारंटी योजना से जोड़ने, नए जॉब कार्ड बनवाने, ग्राम पंचायत से कार्य की मांग करने तथा योजना के नियमों का पालन करते हुए अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना आवश्यक है। यदि ग्रामीणों को अपनी पंचायत में ही रोजगार प्राप्त होगा तो उन्हें काम की तलाश में अन्य स्थानों पर पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ महिलाओं का आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी भी बढ़ेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष बागरी एवं सहायक परियोजना अधिकारी राहुल गागरा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाएं रोजगार गारंटी योजना से जुड़ें और इसका लाभ प्राप्त करें। महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रदान संस्था के विकास समन्वयक गोपाल यादव के मार्गदर्शन एवं संस्था के ब्लॉक समन्वयक कृष्णा माली ने सभी प्रशिक्षित मेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों की महिलाएं अभी तक इस कार्यक्रम से नहीं जुड़ पाई हैं, वहां के मेट विशेष प्रयास कर उन्हें प्रशिक्षण एवं योजना की जानकारी प्रदान करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही प्रदान संस्था के कृष्णा माली, अक्षय जायसवाल तथा जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!