होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

तेंदूखेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

तेंदूखेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

तेंदूखेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

तेंदूखेड़ा।  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दमोह  सुभाष सोलंकी के निर्देशानुसार तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति तेंदूखेड़ा  स्मृति सोनी के मार्गदर्शन एवं संबोधन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती स्मृति सोनी ने कहा कि जून माह की शुरुआत होते-होते गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगती है। शहरों में तापमान के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोत लगातार सिकुड़ते जा रहे हैं। मौसम का असामान्य व्यवहार, अचानक आने वाली बाढ़, लंबे समय तक पड़ने वाला सूखा तथा भीषण गर्मी की लहरें यह संकेत देती हैं कि पर्यावरण संकट अब भविष्य का नहीं, बल्कि वर्तमान का गंभीर विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को केवल पेड़-पौधों, जंगलों अथवा वन्यजीवों तक सीमित नहीं समझना चाहिए। पर्यावरण एक व्यापक तंत्र है, जिसमें वायु, जल, मिट्टी, नदियां, जैव विविधता तथा जलवायु सभी शामिल हैं। इसी प्राकृतिक व्यवस्था पर हमारी खेती, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य निर्भर करता है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण इसके लिए एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण तथा विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, वन विभाग के कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग  के कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!