होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर जिले में मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत पहली निशुल्क रजिस्ट्री, बबलू चढ़ार को मिला प्रमाण पत्र

राहतगढ़ तहसील के किशनपुर गांव ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

राहतगढ़ तहसील के किशनपुर गांव के हितग्राही को इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सौंपा निशुल्क रजिस्ट्री का प्रमाण पत्र

सागर मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत सागर जिले में पहली निशुल्क रजिस्ट्री का लाभ राहतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी बबलू चढ़ार को मिला है। योजना के तहत उनकी संपत्ति के मालिकाना हक से संबंधित रजिस्ट्री बिना किसी शुल्क के की गई है।

बबलू चढ़ार ने बताया कि राजस्व विभाग से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने अपनी संपत्ति के स्वामित्व अधिकार के लिए निशुल्क रजिस्ट्री कराने हेतु पंजीयन कराया था। इसके बाद 17 सितंबर को इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में उन्हें निशुल्क रजिस्ट्री का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे।

बबलू ने बताया कि उनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं। इस योजना के माध्यम से संपत्ति की रजिस्ट्री होने से परिवार को कई तरह की सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि संपत्ति के वैध दस्तावेज होने से बच्चों की उच्च शिक्षा, व्यवसाय और कृषि कार्य के लिए बैंक से ऋण लेने में आसानी होगी। उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

योजना का लाभ मिलने पर बबलू चढ़ार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, राहतगढ़ तहसीलदार निर्मलसिंह राठौर सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति की निशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा मिलने को लेकर क्षेत्र के लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।