होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया के पास बड़ा हादसा, बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; 3 की मौत, 2 गंभीर

सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया के पास बड़ा हादसा, बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; 3 की मौत, 2 गंभीर

बस बिजली के खंभे से टकराई, अनियंत्रित होने के बाद पलटने से बची; कार में सवार थे पांच लोग

सागर। सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया के पास शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार, जबलपुर से सागर की ओर आ रही सूत्र सेवा की यात्री बस की सामने से आ रही हरियाणा पासिंग फोर व्हीलर कार से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं टक्कर के बाद बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद बस पलटने की स्थिति में पहुंच गई, लेकिन गनीमत रही कि वह पलटी नहीं।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। बस में मौजूद कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। दूसरी ओर, कार में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दुर्घटना के करीब आधे घंटे बाद डायल-112 घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को इसी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। संबंधित थाना घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस के मौके पर पहुंचने में हुई देरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस जबलपुर से सागर की ओर आ रही थी और चना टोरिया के पास, सागर से लगभग 15 किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।