होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : हितग्राही योजनाओं में लापरवाही पर 12 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस

सागर : हितग्राही योजनाओं में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : हितग्राही योजनाओं में लापरवाही पर 12 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस
सागर। शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने और लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक कार्रवाई की है। कलेक्टर ने जिले के 12 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि 137 अन्य पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। समीक्षा बैठकों एवं मैदानी निरीक्षण के दौरान हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और उदासीनता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना अधिकारियों कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। निलंबित किये गये पटवारियों में सागर ग्रामीण तहसील की मीना खैरवार पटवारी हल्का नं. 31, मोठी और लक्ष्मी जाटव हल्का नं. 96, भौंहारी, गढ़ाकोटा तहसील के अखिलेश दीक्षित बमनोदा, हल्का नं. 38, केसली तहसील के राजकुमार गौड़ एवं परिवीक्षाधीन पटवारी भूपेन्द्र राज, खुरई तहसील के अजय श्रीवास्तव हल्का नं. 61, विनायठा एवं गोविन्द राय हल्का नं. 6, खिमलासा, मालथौन तहसील के पुष्पेन्द्र भदौरिया हल्का नं. 38 एवं महेन्द्र अर्गल हल्का नं. 28, बांदरी तहसील के परिवीक्षाधीन पटवारी योगेन्द्र प्रताप हल्का नं. 1/3, बंडा तहसील के दिलीप राजा हल्का नं. 41 एवं 47 तथा अभिषेक कोरी हल्का नं. 65 सिंगरावन शामिल हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All