श्री कृष्ण मधुबन गौशाला केंद्रीय जेल परिसर सागर में गोवर्धन पर्व आयोजित
सागर। केंद्रीय जेल परिसर सागर स्थित कृष्ण मधुबन गौशाला में दिनाँक 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि नगर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन एवं श्री श्याम तिवारी एवं पार्षद गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा गौशाला में भगवान गोवर्धन की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तथा गायों की पूजा की गई। कार्यक्रम में सागर जिले के वृंदावन ग्रामों में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित की गई गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में भारतीय गोवंश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन से अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, जेल प्रशासन से जेल अधीक्षक एवं स्टाफ़ तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।








