होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में 2 दिसंबर को विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम, AI और ब्रांडिंग की मिलेगी जानकारी

पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पहल, ITI में होगा आयोजन

सागर। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने के उद्देश्य से सागर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विकास आयुक्त, MSME मंत्रालय भारत सरकार एवं जिला प्रशासन सागर के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम 2 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), सागर में होगा।

कार्यक्रम में योजना के स्टेज-3 सत्यापित लाभार्थियों को आधुनिक तकनीक और व्यावसायिक प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ब्रांडिंग, लेबलिंग और वित्तीय साक्षरता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

कारीगरों को बताया जाएगा कि डिजिटल माध्यमों और नई तकनीक के जरिए अपने उत्पादों की पहचान कैसे बढ़ाएं, आकर्षक ब्रांडिंग से बाजार में जगह कैसे बनाएं और वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे कैसे बढ़ाएं।

कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार की जरूरतों से जोड़कर कारीगरों के लिए रोजगार और स्वरोजगार की नई संभावनाएं तैयार करना है। आयोजकों ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के स्टेज-3 सत्यापित सभी लाभार्थियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ लेने की अपील की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All