होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

जेपी नड्डा, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आएंगे सागर, भाजपा की पदयात्रा का यह रहेगा रूट !

जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल होंगे शामिल, पदाधिकारियों ने सभा स्थल का लिया जायजा

सागर। भारतीय जनता पार्टी 29 नवंबर को सागर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा और विशाल जनसभा आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। पार्टी ने पदयात्रा और जनसभा में करीब 40 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है।

आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने नमक मंडी पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने बताया कि 29 नवंबर को दोपहर 1 बजे पदयात्रा की शुरुआत मोतीनगर स्थित सरस्वती मैरिज गार्डन से होगी। यहां से यात्रा बड़ा बाजार, कोतवाली, चकराघाट और तीनबत्ती होते हुए नमक मंडी पहुंचेगी। नमक मंडी में पार्टी की ओर से विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।

सभा के लिए करीब 60×40 फीट का मंच तैयार किया जा रहा है। पदयात्रा से लेकर जनसभा तक लगभग 40 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी को देखते हुए पार्टी पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All